पेट और कूल्हों की चर्बी कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 14:40

हिप्स पर जमी चर्बी से बेडौल हो गई है शरीर, इन 5 उपायों को अपनाकर घटाएं कमर, कूल्हों की चर्बी

इन 5 उपायों को अपनाकर घटाएं कमर, कूल्हों की चर्बी।
कई बार नितंबों पर अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, हॉर्मोनल इंबैलेंस, अनुवांशिक कारणों से भी फैट जमा हो जाता है। यदि आपका भी फिगर कूल्हों और कमर पर जमी चर्बी के कारण खराब नजर आने लगा है, तो कुछ उपायों को आजमाकर कूल्हों के फैट को कम (ways to reduce hips fat) कर सकते हैं।

How to reduce hips fat in Hindi: नितंब या कूल्हे (Hip) पर चर्बी चढ़ जाए, तो पूरे शरीर का शेप भद्दा नजर आने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ अधिकतर महिलाओं के कूल्हों पर अधिक फैट जमा हो जाता है। पोस्ट प्रेग्नेंसी भी कमर और कूल्हों के पास मोटापा (Hip fat) बढ़ने से पूरे बॉडी का शेप खराब नजर आता है। कई बार नितंबों पर अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, हॉर्मोनल इंबैलेंस, अनुवांशिक कारणों से भी फैट जमा हो जाता है। यदि आपका भी फिगर कूल्हों और कमर पर जमी चर्बी के कारण खराब नजर आने लगा है, तो कुछ उपायों को आजमाकर कूल्हों के फैट को कम (ways to reduce hips fat) कर सकते हैं।
1. कार्डियो एक्सरसाइज है जरूरी

शरीर में खासकर कूल्हों के आसपास जमी चर्बी को कम करने के लिए आप दिन भर बैठने की आदत को छोड़ दें। खुद से एक्सरसाइज का अभ्यास करें। कार्डियो के साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करने से कूल्हों का फैट (How to Loose Butt Fat) कम हो सकता है। किसी फिटनेस ट्रेनर से इसके बारे में सलाह लेकर आप इन एक्सरसाइज का अभ्यास घर पर भी शुरू कर सकते हैं।
2. एरोबिक एक्सरसाइज का नियमित करें अभ्यास

एरोबिक्स के जरिए भी शरीर से एक्स्ट्रा चर्बीको आप कम कर सकते हैं। एरोबिक्स एक्सरसाइज खासकर के कमर के आसपास के मोटापे को कम करने में मदद करता है। कूल्हों के एक्स्ट्रा फैट को कम करके इन्हें टोन करता है। एरोबिक्स एक्सरसाइज से जांघों की चर्बी भी कम होती है। आप साइकलिंग करें। प्रतिदिन टहलें या तेज दौड़ें।


3. नारियल तेल से मालिश

नारियल तेल से मालिश करने से भी कूल्हों, कमर और जांघों के पास जमी चर्बी कम हो सकती है। चूंकि, इस तेल में फैटी एसिड त्वचा के जरिए कोशिकाओं की झिल्ली में अवशोषित होते हैं, जिससे फैट ऊर्जा में बदलने लगते हैं। मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है नारियल तेल, जिससे भूख कम लगती है। प्रतिदिन आप कमर और कूल्हों के पास इस तेल से मालिश करें।
4. पानी पिएं कूल्हों की चर्बी घटाएं

क्या आप जानते हैं कि शरीर से फैट को निकालने के लिए पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है? पानी पीने से लिवर फैट को एनर्जी में बदलता है, जिससे मेटाबॉल्जिम तेज होता है। जब आप पानी पीते हैं, तो कुछ देर के लिए पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। ऐसा करके आप वजन बढ़ने से बच सकते हैं।
5. डाइट हो हेल्दी

बाहर का खाना खाते हैं, तो आज से ही बंद कर दें। घर का बना शुद्ध हेल्दी डाइट लें। डाइट में लो कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थों को शामिल करें।लो कैलोरी युक्त फूड्स का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info